Tuesday, July 28, 2020

MADHYAMIK HINDI 2021 SUGGESTION [WBBSE]

                          माध्यमिक हिंदी 2021 
                             सजेशन

 क्वेश्चन नंबर 4 का खंड के लिए

   मित्रों, 2017 से 2020 अर्थात आज तक कुल 7 पाठों में से 2 पाठ पहला देश-प्रेम दूसरा नीड़ का निर्माण फिर फिर से कोई भी बड़ा प्रश्न नहीं आया है। इसलिए 2021 के विद्यार्थियों को इन दो पाठों को बड़े प्रश्न के लिए प्राथमिकता देनी ही चाहिए।

  माध्यमिक न्यूज़ रे आपसे गुजारिश करता है कि आप इन 2 पाठों के प्रश्न उत्तर का अभ्यास निम्न आधार पर कर लें -

मूल भाव लिखिए

2 संदेश और उद्देश्य पर प्रकाश डालिए

3 कवि की भावनाओं को स्पष्ट करें

4 कवि ने क्या संदेश दिया है ? स्पष्ट कीजिए। 

इनके अलावा आप इन चार प्रश्नों के उत्तर का भी  समय निकालकर अभ्यास कर ले। 

1 नौरंगिया कविता का मूल भाव लिखिए 

2 पठित पदों के आधार पर रैदास की भक्ति भावना का वर्णन कीजिए

3 रामदास कविता का मूल भाव लिखिए अथवा उद्देश्य 

4 पठित पाठ के आधार पर नौरंगिया का चरित्र चित्रण कीजिए

  बस इतना ही, इनमें से कोई एक माध्यमिक प्रश्न पत्र के क्वेश्चन नंबर 4 के खंड क में जरूर रहेगा ।


 क्वेश्चन नंबर 4 का खंड के लिए

इसके तहत जो 5 पाठों से प्रश्न आते हैं उनमें से इस बार 2021 के लिए पाठों  का क्रम प्राथमिकता के तौर पर निम्न है-

 नंबर 1 नमक

 नंबर 2 धावक

 नंबर 3 उसने कहा था

   वैसे,  नन्हा संगीतकार और चप्पल पाठ से 2020 में प्रश्न आया है, लेकिन ऐसा भी नहीं कहा जा सकता कि 2021 में नहीं आएगा। पर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि इन्हीं  दो पाठों से फिर दोनों नहीं आएगा । आया भी तो कोई एक आ सकता है पर दोनों का दोनों तो कभी नहीं आएगा ,है न ? और आपको दो देकर एक को करने को कहा जाता है । सो आप तो एक तो कर ही लेंगे। 


इसलिए माध्यमिक न्यूज़ रे आपके लिए इन तीन पाठ  - नमक धावक और उसने कहा था  - से संबंधित निम्न प्रश्नों के अभ्यास  का सुझाव दे रहा है-

नंबर 1 मार्मिकता पर अपने विचार व्यक्त कीजिए 

नंबर 2  प्रमुख पात्र का चरित्र चित्रण करें 

नंबर 3 शीर्षक  के औचित्य पर प्रकाश डालिए

साथ ही आप इस एक प्रश्न का भी अभ्यास कर ले - नमक ले जाने के बारे में सफिया के मन में उत्पन्न द्वंद्व का वर्णन कीजिए। 

अब  मुझे अलग से कहने की जरूरत नहीं है कि इनमें से एक जरूर  क्वेश्चन नंबर 4 के ख  में आएगा क्योंकि आप समझ गए हैं इनमें से एक का आना तय है अतः इनका अभ्यास करते रहें ।

           

 क्वेश्चन नंबर 4 का खंड ग के लिए


इसके तहत दो पाठ पहला धूमकेतु दूसरा नौबत खाने में इबादत है इन्हीं दोनों से एक एक करके दो प्रश्न हर वर्ष आते हैं जिनमें से कोई एक करना होता है। 

अब जब एक ही लिखना है तो फिर भला माध्यमिक  न्यूज़ रे दोनों पाठों  की तैयारी का सुझाव क्यों दें।  इसलिए यहां सिर्फ एक पाठ धूमकेतु को ही लेकर माध्यमिक न्यूज़ रे सुझाव देगा। चलिए देख ले 2017, 2018, 2019 और 2020 में कौन-कौन से प्रश्न इस धूमकेतु पाठ से आया है-

2017 में आया प्रश्न धूमकेतु के विषय में क्या जानते हो पाठ के आधार पर लिखिए.। 

2018 में आया प्रश्न हेली  इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे कि धूमकेतु सौर मंडल के सदस्य हैं?

2019 में आया प्रश्न प्राचीन काल में धूमकेतु के बारे में क्या धारणा थी ? स्पष्ट करें । 

2020 में आया प्रश्न धूमकेतु को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है,  यह कैसे सिद्ध हुआ?

2020 को छोड़कर 2017, 2018, 2019 में आये प्रश्नों के लेखन का अभ्यास कर लें।  साथ ही इन 2 प्रश्नों को भी कर लें-

 

क्वेश्चन नंबर1 1985 से 1986 के वैज्ञानिक अभियान के बारे में बताते हुए यह    स्पष्ट करें कि धूमकेतु के बारे में क्या नई जानकारी मिली?

क्वेश्चन नंबर 2 धूमकेतु के कितने भाग होते हैं ?उसका वर्णन करें । 


इन पांचों प्रश्नों को करने के बाद आप पाएंगे कि सारा पाठ कवर  हो गया

अतः,निश्चिंत होकर आप इन पांचों की तैयारी कर ले इन्हीं में से कोई एक 2021 में पूछा जाएगा।


 क्वेश्चन नंबर 4 का खंड घ के लिए

 इसके तहत एक ही पाठ दीपदान से हर वर्ष 2 प्रश्न पूछे जाते रहे हैं जिनमें से एक करना होता है तो चलिए देख ले अब तक क्या पूछा गया है-

2017 में आये हुये दो  प्रश्न

1 दीपदान एकांकी के शीर्षक का औचित्य निर्धारित कीजिए।

2  सिद्ध कीजिए कि पन्ना के चरित्र में मां की ममता , राजपूतानी का रक्त , राज भक्ति और आत्म त्याग की भावना है। 

2018 में आए हुए 2 प्रश्न

1 दीपदान एकांकी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

2 दीपदान एकांकी के आधार पर बनवीर की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए

2019 में आए हुए 2 प्रश्न

1  दीपदान एकांकी के आधार पर सोना का चरित्र चित्रण कीजिए । 

2 पन्ना चंदन को उदय सिंह के शय्या  पर सुलाकर क्या  प्रमाण देना चाहती थी?  स्पष्ट करें।



                 2020 में आए हुए 2 प्रश्न 

1 दीपदान एकांकी के आधार पर कीरत बारी का चरित्र चित्रण कीजिए ।

2 बनवीर की महत्वाकांक्षा ने उसे हत्यारा बना दिया है-  इस कथन की पुष्टि अपने शब्दों में कीजिए। 

2020 को छोड़कर क्या हमें 2017 2018 और 2019 के प्रश्नों पर ध्यान देना चाहिए । यह मैं आप पर छोड़ता हूं । हां इसके साथ ही यह पांच प्रश्न सुझाया जा रहा है - 

1 दीपदान एकांकी मन में देश-प्रेम की भावना उत्पन्न करती है- पाठ के आधार पर स्पष्ट  कीजिए। 

2  दीपदान एकांकी का महत्व स्पष्ट कीजिए।

दीपदान एकांकी के आधार पर बनवीर और पन्ना की तुलनात्मक चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
4  पन्ना का चरित्र चित्रण कीजिए।
5 नमक से रक्त बनता है रक्त से नमक नहीं इस कथन की सत्यता दीपदान एकांकी का आधार पर उद्घाटित कीजिए ।



शायद, यह ज्यादा हो गया।  इसलिए इनमें एक का आना तय है, है न ?

   

 क्वेश्चन नंबर 5का खंड ड॰ के लिए


इसके तहत तीन पाठ 1 तीसरी कसम 2 कर्मनाशा की हार 3 जांच अभी जारी है से हर वर्ष हर एक से एक-एक करके कुल 3 प्रश्न आते हैं जिनमें से दो को करना होता है इसलिए यहाँ हम तीसरी कसम और कर्मनाशा की हार - इन दो पाठों को ही सुझाते हुए उनके प्रश्नों का जांच पड़ताल करेंगे-

 

तीसरी कसम से 2017 में आया हुआ प्रश्न- हीरामन का चरित्र चित्रण कीजिए।  2018 में आउट ऑफ सिलेबस 2019 में तीसरी कसम कहानी के शीर्षक पर विचार प्रकट करें 2020 में तीसरी कसम कहानी की नायिका हीरा बाई का चरित्र चित्रण कीजिए। 


कर्मनाशा की हार से 2017 में आया हुआ प्रश्न- कर्मनाशा की हार कहानी संदेश को प्रस्तुत करते हुए बताइए कि यह कहानी आज के समय में कितनी उपयुक्त सिद्ध होती है। 2018 आउट ऑफ सिलेबस 2019 कर्मनाशा की हार कहानी के आधार पर भैरव पांडे का चरित्र चित्रण करें 2020 में आया हुआ प्रश्न कर्मनाशा की हार एक सामाजिक अंधविश्वास पर आधारित कहानी है कैसे? स्पष्ट कीजिए। 

 

2020 को छोड़कर सब का अभ्यास करना ही चाहिए, है न ? साथ ही समय हो तो इन्हें भी कर ले-

  पहला तीसरी कसम में गवई भाषा की आकर्षनिकता पर विचार प्रस्तुत कीजिए दूसरा कर्मनाशा की हार कहानी का अंत बहुत ही मार्मिक और नाटकीय हुआ है- इस कथन पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।  तीसरा कर्मनाशा की हार कहानी के शीर्षक पर विचार प्रकट करें चौथा  भैरव पांडे के भाई का चरित्र चित्रण करें।  पांचवा तीसरी कसम में कौन-सा पात्र आपको अधिक प्रभावित करता है और क्यों? 


हिन्दी में आप अपने सपनों का मार्क्स हासिल करें ,इसी मंगल कामना के साथ, जय हिन्द !  – आपका Madhyamik News Ray

















No comments:

Post a Comment

📚हरिशंक हरिशंकर परसाई द्वारा रचितकहनी 'भोलाराम का जीव' का सारांश अपने शब्दों में लिखें।

📚हरिशंक हरिशंकर परसाई द्वारा रचितकहनी 'भोलाराम का जीव' का सारांश अपने शब्दों में लिखें।  ✍️ भोलाराम को मरे 5 दिन बीत गये। पर, यमदू...