Saturday, November 19, 2022

लोक एवं प्रिंट मीडिया पर एक नोट लिखिए।

लोक एवं प्रिंट मीडिया पर एक नोट लिखिए।

लोक जनसंचार (लोक मीडिया):
 लोक जनसंचार एक पारंपरिक मीडिया है।किसी समाज के जमीनी स्तर पर संवाद तथा विमर्श को बढ़ाने के लिए यह एक अनूठा उपकरण है। 
( i) एक लोकप्रिय माध्यम:जनसंचार का एक लोकप्रिय माध्यम कठपुतली का खेल है। यह मनोरंजक तथा सूचना परक होता है। 
(ii) कठपुतलियों के संचालक का महत्व: प्राचीन हिंदू दार्शनिक कठपुतलियों के संचालकों को अत्यंत महत्व देते हैं। उनके अनुसार ईश्वर भी पूरे विश्व को रंगमंच के संचालक के भांति चलाता है।

(iii) नुक्कड़ नाटक:जनसंचार के एक अन्य माध्यम के रूप में नुक्कड़ नाटक राजनीतिक संदर्भों का प्रचार तथा सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता का प्रसार करता है। नुक्कड़ नाटक छोटे सरल, मुखर तथा अभिव्यक्ति प्रधान होते हैं जिन्हें भारी भीड़ के सामने सुदृढ़ समाज सुधारों के प्रचार हेतु प्रयोग किया जाता है। किसी विशिष्ट विषय पर भीड़ को एकजुट करने के लिए नुक्कड़ नाटक सशक्त माध्यम है। 

प्रिंट मीडिया

जनसंचार के साधन के रूप में प्रिंट मीडिया मुद्रित सामग्री जैसे समाचार-पत्र, पत्रिकाएं, बुकलेट, त्रैमासिक, अर्ध वार्षिक, वार्षिक पत्रिकाओं आदि के माध्यम से विभिन्न विषयों पर सूचना प्रदान करता है। 

( i) प्रिंट मीडिया की विकास यात्रा:कोलकाता से आरंभ होकर, देश के अन्य प्रांतों में समुद्रवर्ती शहरों से होते हुए प्रिंट मीडिया का विकास हुआ।  

(ii) सघन चर्चा का स्रोत:प्रिंट मीडिया के माध्यम से विस्तृत समाचार तथा विषयों पर सघन चर्चा की जाती है। 

(ii) साक्षर लोगों का सूचना माध्यम: भारत में मीडिया के अन्य साधनों की तुलना में प्रिंट मीडिया विभिन्न प्रकार के लेखों के माध्यम से विविधतापूर्ण सूचना प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। मीडिया के इस साधन का उपयोग केवल साक्षर लोग कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

📚हरिशंक हरिशंकर परसाई द्वारा रचितकहनी 'भोलाराम का जीव' का सारांश अपने शब्दों में लिखें।

📚हरिशंक हरिशंकर परसाई द्वारा रचितकहनी 'भोलाराम का जीव' का सारांश अपने शब्दों में लिखें।  ✍️ भोलाराम को मरे 5 दिन बीत गये। पर, यमदू...