Saturday, November 19, 2022

class 12 political science lesson 3 United Nations organisation sanyukt rashtra Sangh MCQ question answer

पॉलिटिकल साइंस
पाठ 3 
संयुक्त राष्ट्र संघ (UNITED NATIONS ORGANISATION)
📚 द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद विश्व में शांति का माहौल स्थापित करने के लिए एक संगठन का निर्माण किया गया जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ कहा जाता। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई। इसके सदस्यों की वर्तमान संख्या 193 है। इसका 193 वा सदस्य दक्षिण सूडान है। इसका प्रधान मुख्यालय न्यूयार्क में है। इसकी कार्यकारी भाषाएं अंग्रेजी और फ्रेंच है।

महासभा (General Assembly): इसमें संघ के सभी सदस्य देशों को सदस्यता प्राप्त है एवं उन्हें समान मताधिकार दिया गया है। इसका अधिवेशन सितंबर में न्यूयार्क में होता है।

सुरक्षा परिषद (Security Council): इसे दुनिया का पुलिसमैन भी कहा जाता है। इसके कुल 15 सदस्य हैं जिनमें से पांच स्थाई हैं और 10 अस्थाई। पांच स्थाई सदस्यों के नाम अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस है। 10 अस्थाई सदस्यों को महासभा द्वारा प्रत्येक 2 वर्ष के लिए चुना जाता है। पांच स्थाई सदस्यों को निषेधाधिकार प्राप्त होता है, जिसे वीटो का अधिकार कहा जाता है। इसके अनुसार किसी महत्वपूर्ण निर्णय में कोई स्थाई सदस्य देश विपक्ष में वोट देता है तो यह विषय स्वीकृत समझा जाएगा। सुरक्षा परिषद ही महासभा से महासचिव की नियुक्ति की सिफारिश करती है।

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Economic and Social Council): इस परिषद के 54 सदस्य हैं। इसकी बैठक वर्ष में दो बार होती है। यह बैठक अप्रैल में न्यूयॉर्क एवं जुलाई में जेनेवा में होती है। इसके कार्यों में युद्ध एवं शस्त्र की राजनीति को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय महत्व के सभी विषय आते हैं।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice): इसकी स्थापना 3 अप्रैल 1946 को नीदरलैंड के एक शहर में किया गया। इसमें न्यायाधीशों की संख्या 15 होती है। न्यायाधीशों
का कार्यकाल 9 वर्षों के लिए होता है।

न्यास परिषद(Trusteeship Council ): 1999 में इसे समाप्त कर दिया गया।
सचिवालय (Secretariat)





 ✍️ संयुक्त राष्ट्र संघ की सामूहिक सुरक्षा का सिद्धांत क्या है ?  
🙏अंतर्राष्ट्रीय शान्ति भंग के प्रयास का विरोध करना ।

✍️UNESCO का पूरा रूप क्या है ? 🙏United Nations Educational, Scientific and Cultural Organisation 
📚UNESCO शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग कर विश्व शांति को बढ़ावा देता है।

✍️वीटो शक्ति से आप क्या समझते 
हैं ?
🙏 वीटो शक्ति अर्थात निषेधाधिकार।
सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्यों अर्थात अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन को प्राप्त वह अधिकार जिसका प्रयोग कर उनमें से एक अकेले ही महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव को रोक सकता है।
 
✍️संयुक्त राष्ट्र के संविधान का नाम क्या है ? 
🙏चार्टर 

✍️संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं ?
🙏एंटोनियो गुटेरेश
📚संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेश है जो पुर्तगाल के हैं, जिन्होने 1 जनवरी 2017 को अपना कार्यकाल सँभाला।।

✍️वर्ष के किस दिन को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है ? 
🙏24 अक्टूबर 

✍️संयुक्त राष्ट्र संघ का 193 वां सदस्य राष्ट्र कौन है ? 
🙏दक्षिणी सूडान

 ✍️संयुक्त राष्ट्र संघ चार्टर के किसी एक सिद्धांत का उल्लेख कीजिए। 
🙏 सभी सदस्य राज्यों की संप्रभुता तथा समानता को बनाए रखना।

✍️सुरक्षा परिषद् में निषेधाधिकार (वीटो) जारी करने का अधिकार रखने वाले दो राष्ट्रों के नामों का उल्लेख कीजिए।
🙏 अमेरिका तथा रूस ।


✍️अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ अवस्थित है ? 
 🙏नीदरलैंड के 'हेग' शहर में

✍️'BRICS' क्या है ? 
 ✍️ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक संक्षिप्त शब्द है : बी से ब्राजील , आर से रूस, आई से इंडिया , सी से चीन और एस से साउथ अफ्रीका । 

✍️ G-77 से आप क्या समझते हैं ? 🙏संयुक्त राष्ट्र संघ में विकासशील देशों के हितों को आगे रखने वाला सबसे बड़ा समूह G-77 कुल 134 विकासशील देशों का एक गठबंधन है।

✍️सुरक्षा परिषद (Security Council) की किसी एक कमजोरी का उल्लेख कीजिए। 
 🙏संयुक्त राष्ट्र संघ के महासभा
(General Assembly) में 193 सदस्य देशों द्वारा पारित प्रस्ताव भी सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्यों की सहमति पर ही निर्भर करता है। यह सुरक्षा परिषद की एक कमजोरी है।

✍️ अंतरराष्ट्रीय अदालत में न्यायाधीशों की संख्या कितनी है ? 
🙏15

✍️संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थायी सचिवालय कहाँ स्थित है ?
🙏न्यूयार्क 

✍️ Atlantic Charter किस वर्ष में हस्ताक्षरित हुआ था?
🙏14 अगस्त 1941 ई० 

✍️ECOSOC की किन्हीं दो विशिष्ट संस्थाओं के नाम लिखिए। 
 🙏1 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन 
    2 खाद्य तथा कृषि विभाग 

✍️सदस्य राज्य संयुक्त राष्ट्र की साधारण सभा में कितने प्रतिनिधि भेज सकता है ? 
🙏 5

✍️संयुक्त राष्ट्र संघ के कौन-से दो अंग चार्टर के संशोधन में भूमिका का पालन करते हैं ?
🙏1.साधारण सभा
     2. सुरक्षा परिषद 

✍️आर्थिक तथा सामाजिक परिषद(ECOSOC)के सदस्यों की संख्या कितनी है ? 
🙏 54
📚यह सामान्य सभा को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग एवं विकास कार्यक्रमों में सहायता करता है। 1971 में सदस्यों की संख्या बढ़कर 54 हो गई। प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष पदमुक्त होते हैं, यानि प्रतिवर्ष 18 सदस्य बदले जाते हैं। इसके अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होता है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष सिल्वी ल्सूकस है। परिषद हर वर्ष जुलाई में चार सप्ताह के लिए मिलती है और 1998 के बाद से वह अप्रैल में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक निधि के वित्तीय मंत्रियों के साथ एक और सम्मेलन होता है।



✍️अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ अवस्थित है ? (Where is the International Court of Justice situated ?)

[H.S.2017]

Ans.🙏 अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय नीदरलैंड के 'हेग' शहर में अवस्थित है।

Q.99.✍️ संयुक्त राष्ट्रसंघ की सामूहिक सुरक्षा की नीति के क्या सिद्धान्त हैं ? (What is the principle of the Collective Security of the United Nations?) Ans🙏. संयुक्त राष्ट्र संघ की सामूहिक सुरक्षा की नीति का अभिप्राय शक्तिशाली सदस्यों राष्ट्रों के नेतृत्व

[H.5.2016]

में संघ को सुरक्षा प्रदान करना है। ✍️UNESCO क्या है ? 
🙏 ' UNESCO' संयुक्त राष्ट्र संघ की इस विशेष संस्था है। इसका कार्य शिक्षा, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। 📚 UNESCO का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था।  

✍️संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में अनुच्छेदों की कुल संख्या कितनी है ? 
🙏111



No comments:

Post a Comment

📚हरिशंक हरिशंकर परसाई द्वारा रचितकहनी 'भोलाराम का जीव' का सारांश अपने शब्दों में लिखें।

📚हरिशंक हरिशंकर परसाई द्वारा रचितकहनी 'भोलाराम का जीव' का सारांश अपने शब्दों में लिखें।  ✍️ भोलाराम को मरे 5 दिन बीत गये। पर, यमदू...